कुछ दूर पद बिहार में साथचलकर सीएम नेलिया शुभआशीर्वाद
सिवनी। प.पू.राष्ट्र संत गणाचार्य 108 श्री विरागसागर जी महामुनिराज के परम शिष्य प.पू.उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज भक्तामर वाले बाबा ससंघ का नन्दीश्वरदीप जिनालय लालघाटी भोपाल से भोजपुर,भोपाल के लिए विगत सांझ बेला में मंगल पद विहार हो रहा था।
पद बिहार के दौरान उसी मार्ग पर मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी का काफिला गुजर रहा था। जैसे ही मुख्यमंत्री जी ने सामने से आ रहे पद बिहारी जैन मुनिराजों के विशाल संघ को देखा तो तत्काल उन्होंने अपने काफिले को रोकने के निर्देश दिये व स्वयं अपनी गाड़ी से नीचे उतरकर पूज्य आचार्य भगवंत की चरण वंदना कर उन्हे नमोस्तु निवेदित किया।
अत्यंत प्रसन्नता एवं वात्सल्य भाव से आचार्य श्री ने उन्हें प्रदेश की प्रगति एवं सुशासन हेतु अपने वरद हस्त से मंगल आशीष प्रदान किया उपरांत संघस्थ सभी मुनिराजो को मुख्यमंत्री जी ने प्रणाम कर राज्य की खुशहाली हेतु शुभ आशीष प्राप्त किया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री मोहन यादव जी ने कदम से कदम मिलाकर कराया पूज्य गुरुदेव का विहार
इस दौरान अपने व्यस्ततम समय की परवाह ना करते हुए सी.एम. डॉक्टर यादव कुछ दूरी तक पूज्य आचार्य भगवन के साथ कदम से कदम मिलाकर उनके पद बिहार में सहभागी बन उनके साथ धर्म सिद्धांतो पर चर्चा करते हुए पैदल चले उनकी व्यस्तता को देख स्वयं आचार्य भगवन ने उनके शीश पर अपने हाथों से पुनः वात्सल्य आशीष प्रदान किया तत्पश्चात श्रमण श्री संघ भोजपुर की ओर जबकि मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ अपने गंतव्य की और बढ़ चले।
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की साधू संतो के प्रति भक्ति भाव पूर्वक की गई विनय का उक्त वीडियो बड़ी संख्या में शेयर किया जा रहा है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।