test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

ब्राह्मण समाज केवलारी के खैरमाई मंदिर मैं मासिक बैठक संपन्न हुई

केवलारी/रमाकांत त्रिपाठी। दिन रविवार को दिनांक – 19/05/2024 को अपरान्ह 3.30 बजे मां बड़ी खैरमाई मंदिर परिसर -केवलारी में रखी गई सर्वप्रथम आज ब्राह्मण समाज की बैठक में भगवान परशुराम जी के चित्रण में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ वैदिक क्रियाओं के साथ पूजन पाठ किया गया,आज की बैठक में विकासखंड ब्राह्मण समाज की उपस्थिति अपेक्षा के अनुरूप रही। बैठक में प्रस्तावित प्रमुख विषय अक्षय तृतीया, दिनांक 10 मई 2024 दिन शुक्रवार को आयोजित भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा ब्राह्मण समाज के विकासखंड के अध्यक्ष पंडित दामोदर प्रसाद शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुई।

साथ ही 17 मार्च 2024 को जिलाध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी सहित जिले के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम की चर्चा भी विस्तृत रूप से की गई एवं भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम से संबंधित आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया ।अनुषांगिक संगठनों, जैसे – युवा शाखा, महिला शाखा , परशुराम वाहिनी ,मंदिर पुजारी और कर्मकाण्डीय ब्राह्मण संघ आदि की ब्लाक कार्यकारिणी के गठन से संबंधित चर्चा भी हुई।

समाज की सदस्यता एवं परिवारों के सर्वे से संबंधित चर्चा एवं अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी ब्राह्मण परिवार के समस्त महत्वपूर्ण विप्र जनों के द्वारा ब्राह्मण समाज द्वारा क्या अच्छा किया जा सकता है, जिससे ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों में गौरव शाली समग्र विकास एवं सनातन धर्म की अवधारणा को लेकर जन जन तक जागृत कर पाए इसके लिए ब्राह्मण समाज की क्या महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है,इसकी और विशेष ध्यान देने की आवश्यकताओ पर जोर दिया गया। एवं इसके लिए ब्राह्मण समाज हमेशा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी, सांस्कृतिक सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अन्य -अन्य समाजों के सहभागिता से निरंतर कार्यक्रम बनाकर एक रूपरेखा तैयार करने के लिए भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।

ब्राह्मण समाज के आज बैठक मैं उपस्थित सदस्य  बालगोविन्द पाठक, अविनाश तिवारी,  संजय तिवारी,  दामोदर शुक्ला, अनिल कुमार दुबे,  दुर्गेश दुबे, दिलीप मिश्रा, राजेश मिश्रा,  प्रमिल मिश्रा,  दीपेश पाण्डेय, चीकू दुबे, आयुष दुबे, सुनील कुमार तिवारी, अरविन्द दुबे, अनुज मिश्रा,  गिरधारी मिश्रा, संतोष कुमार तिवारी, अश्विनी द्विवेदी, वेदनारायण दुबे, मनोज तिवारी, अवधेश तिवारी, श्रीकांत पाठक, उमराव तिवारी,  रामावतार तिवारी, स्वप्निल उपाध्याय, रमाकांत त्रिपाठी, अखलेश पाण्डेय एवं महिला सदस्य श्रीमति रुपाली मिश्रा, श्रीमति छाया तिवारी, श्रीमति मिथलेश तिवारी, भारती तिवारी, निधि दुबे आदि बैठक मैं उपस्थित रहे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *