छोटे कुएं में घुसकर रोज नहाने वाले युवक की डूबने से मौत

सिवनी। गांव के कुछ बच्चे गांव के बाहर कम गहरे वाले कुएं में भरे पानी में डूबकर आनंदपूर्वक रोज नहाते थे, लेकिन गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे गर्मी के इस मौसम में भी हुई तेज बारिश के चलते कुएं में पानी भर गया व आसपास का कीचड़ भी एकत्रित हो गया। इससे अनविज्ञ अनजान 17 वर्षीय युवक दोपहर में नहाने जब कुएं में उतरा तो वह कीचड़ युक्त पानी में समा गया। जहां उसकी मौत हो गई। कुछ छोटे बच्चे उसे डूबते देखते रहे लेकिन निकालने में वे असहाय थे। इसी बीच कुछ बच्चों ने युवक के माता-पिता को इसकी खबर दी। जब युवक को कुएं से बाहर निकला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पतरई में गुरुवार को सुबह 8 बजे से 12 तक झमाझम बारिश हुई जिसके चलते गांव पानी से तर बतर हो गया। इसी बीच गांव निवासी 17 वर्षी अर्पित यादव पिता संतलाल यादव निवासी पतरई कुरई प्रतिदिन की भांति गुरुवार को दोपहर 2 बजे नहाने के लिए गांव के बाहर एक छोटा डबरा नुमा कुआं में नहाने के लिए कुछ छोटे बच्चों के साथ वहां गया। जहां वह अकेला कुआं में उतरा और नहाने लगा लेकिन तेज बारिश होने के कारण कम गहरे कुएं का जल स्तर काफी बढ़ गया था। साथ ही आसपास की मिट्टी-कीचड़ भी कुएं में समा गई थी जिसके चलते अर्पित के पैर कीचड़ में फंस गए। साथ ही वह अधिक पानी होने के चलते पानी में ही डूब गया जहाँ उसकी जल समाधि हो गई। उसके साथी कम उम्र के छोटे बच्चे ने उसे निकालने के लिए का प्रयास तो किया लेकिन वे असफल रहे। इसी बीच कुछ बच्चे अर्पित के डूबने की खबर उनके परिजनों को देने गांव पहुंचे।

परिजन जब कुएं के पास पहुंचे तो उन्होंने अर्पित को बाहर निकालकर वे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत अर्पित को मृत घोषित कर दिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *