Breaking
15 Oct 2025, Wed

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

सिवनी। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कर्ष विद्यालय सिवनी में आज 8:00 बजे 2024 को प्रातः 8:00 बजे आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में  एस एस कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी , आर पी पाटिल सहायक संचालक,  विमलेश जैन एपीसी, प्राचार्य एस सी सिंह उत्कर्ष विद्यालय सिवनी,  अनंत राहगडाले प्राचार्य ब जिला रेडक्रॉस संगठन सिवनी,  जनक तिवारी, प्रदीप वर्मा ,श्रीमती जे थामस जिला क्रीड़ा अधिकारी सिवनी एवं अन्य काउंसलर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मानवता को जीवित रखना थीम पर छात्र छात्रा के द्वारा नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, विषय पर पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।
इस पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त व इसी प्रकार से निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसी प्रकार से सांत्वना पुरस्कार के रूप में निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सहभागिता छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पेन प्रदान किया गया।

एस एस कमरे जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी ने अपने उद्बोधन में बताया कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है हमें स्कूल स्तर पर या सामाजिक परिवेश में जहां भी हो हमें मानवता की सेवा करना चाहिए, आभार प्रदर्शन  एस सी सिंह के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  देवेंद्र ठाकुर,  अनुराग तिवारी,  अनिल सिंह राजपूत , शैलेश साहू , अरविंद श्रीवास्तव, विशाल बघेल,  विशाल कश्यप , प्रहलाद बघेल, सुश्री साक्षी बोरकर एवं वरिष्ठ छात्र आयुष बोरकर का योगदान रहा।

रेडक्रॉस के जनक हेनरी जी का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड में हुआ था ,यह शुरू से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे युद्ध में घायल पीड़ित मानवता को देखकर उनके मन में विचार आया कि क्यों ना घायलों का उपचार किया जाए। इसी दिशा में विश्व स्तर पर ,अखिल भारतीय स्तर पर एवं राज्य एवं जिला स्तर पर प्राथमिक उपचार हेतु रेड क्रॉस समिति का गठन किया ,यह रेड क्रॉस समिति प्रत्येक विद्यालयों में संचालित है जो समय-समय पर मानवता की रक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण से संबंधित आयोजनों को करती है एवं स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को सही दिशा एवं मार्गदर्शन देने का काम करती है।

श्री कुमरे ने जून माह में प्रत्येक विद्यालय से प्राचार्य एवं रेडक्रॉस प्रभारी के प्रशिक्षण किए जाने की बात भी कही है, जिससे प्रत्येक विद्यालय में एक प्रशिक्षित रेडक्रॉस प्रभारी होगा, जो विद्यालय में रेड क्रॉस गतिविधियां संचालित करने के लिए प्रशिक्षित होगा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *