Breaking
13 Feb 2026, Fri

प्रेमिका की भरी मांग, फिर मारी गोली और

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शादी नही होने से परेशान एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर लिया।

लड़के और लड़की दोनों की कनपटी पर गोली लगी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्वालियर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके पर जांच पड़ताल के बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अमोला थाना क्षेत्र के नारही गांव में  रविवार सुबह ग्रामीणों ने गड्ढे में पड़ी दोनों की लाश देखी। पुलिस ने इस मामले में सुसाइड की आशंका जताई है। मौके से 315 बोर का कट्टा और दो खाली कारतूस मिले है।

रोहित शर्मा (22) पिता अशोक शर्मा और मुस्कान आदिवासी (19) दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों नारही गांव के रहने वाले हैं।  दोनों के शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर मिले। मुस्कान के शव पर रोहित का शव पड़ा था।

मिली सिंदूर की डिब्बी – रोहित शर्मा शनिवार की शाम 4 बजे अपने घर से नहाकर निकला था। वहीं मुस्कान अपने घर से शनिवार दोपहर से लापता थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भनक रोहित के परिजनों को लग चुकी थी। खास बात यह है कि दोनों के शव के पास पुलिस को सिंदूर की डिब्बी भी मिली है।

लड़की की सगाई होने वाली थी – रोहित शर्मा भाड़े पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। पिता खेती किसानी का काम करते हैं। पिता सरपंची का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं मुस्कान आदिवासी परिवार से है। वह मजदूरी का काम करती थी। उसके पिता रोहित की जमीन पर बंटाई से खेती करते थे। इसी दौरान उन दोनों के बीच प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन बाद लड़की की सगाई होने वाली थी। गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे है। हालांकि दोनों के परिवार इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *