test
Breaking
21 Jun 2026, Sun

गेहूँ खरीदी केन्द्र खरसारू को यथावत रखने की मांग

सिवनी। गेहूँ खरीदी केन्द्र को यथास्थिति ग्राम खरसारू (केवलारी) में ही करने की मांग किसानों, ग्रामवासियों ने की है।

ग्रामवासियों ने बताया कि पिछले 25-30 वर्षों से गेहूँ खरीदी केन्द्र खरसारू ग्राम में ही था किन्तु वर्तमान में गेहूँ खरीदी केन्द्र चौधरी बेयरहाउस कर दिया गया है जिसके कारण आस-पास के सभी ग्रामों के किसानों को लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर गेहूँ बेचने आना पडेगा। जिससे किसानों को अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पडेगा। ऐसी स्थिति को देखते हुये आस-पास के सभी किसानों के मन में आक्रोश व्याप्त है एवं लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को विवश होने की बात किसानों ने की है।

ग्रामवासियों में कृष्ण कुमार, गिरवर सिंह, संत कुमार, नंद कुमार,  रास बिहारी, राम कुमार, देवेन्द्र, महेंद्र सिंह राजपूत रमेश आदि ने  गेहूँ खरीदी केन्द्र को यथास्थिति ग्राम खरसारू में ही करने की मांग की है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *