देश मध्य प्रदेश राजनीति सिवनी

सिवनी : कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए आनंद पंजवानी

आनंद के साथ ही संतोष नानू पंजवानी और रामाकांत राय ने भी थामा भाजपा का दामन

सिवनी। भाजपा में शामिल होने के लिए बड़ी पार्टियों के छोटे से लेकर नामी नेता, पूर्व मंत्री अपनी पार्टी से हट रहे हैं। इसी के चलते सिवनी विधानसभा के प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी , नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के करीबी रामाकांत राजू राय को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

अभी तक प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था लेकिन सिवनी जिले का कोई बड़ा चेहरा भाजपा में नहीं आया था। विधानसभा चुनाव में लगभग एक लाख वोट हासिल करने वाले आनंद पंजवानी का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान होगा।

आनंद पंजवानी, नानू पंजवानी और रामाकांत राय को भाजपा की सदस्यता दिलाने में फग्गन सिंह कुलस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता लिए जाने के दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री अजय डागोरिया भी मौजूद थे। आनंद पंजवानी के द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया में उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा की घोषणा कर दिया। आनंद पंजवानी के द्वारा अचानक से कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने से जिला कांग्रेस भी सकते में है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *