सिवनी/ केेवलारी। केवलारी मध्यप्रदेश कतिया समाज संस्था पंजीकृत 10277 के ब्लॉक स्तरीय चुनाव कतिया समाज संस्था सिवनी के निर्देशन में निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए क्षेत्र के सामाजिक पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 21 मार्च 2021 दिन रविवार को खेरमाई मंगल भवन केवलारी में ब्लॉक केवलारी संयुक्त कान्हीवाड़ा के सजातीय बंधुओं की उपस्थिति में संपन्न हुए।


चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त करने बाले विजय अर्जुनवार केवलारी समाज के नए अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। मध्यप्रदेश कतिया समाज ब्लॉक शाखा के चुनाव की समय सीमा समाज के नियमावली के अनुसार अधिक होने एवं निवर्तमान अध्यक्ष के द्वारा चुनाव की पहल ना किए जाने से जिला कतिया समाज सिवनी के द्वारा क्षेत्र के सामाजिक लोगों में रमाशंकर महोबिया पूर्व महासचिव जिला कतिया समाज, दादा नत्थुलाल राकेश पूर्व अध्यक्ष मध्यप्रदेश कतिया समाज केवलारी, वी पी गोहिया पूर्व सचिव , सुनील रघुवंशी वर्तमान नगर अध्यक्ष केवलारी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद उक्त पदाधिकारियों की पहल एवं गांव-गांव संपर्क कर सजातीय बंधुओं से नए चुनाव कराने के लिए एकत्रित होने का आह्वान किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 21/3/2021दिन रविवार को खैरमाई मंगल भवन केवलारी में कोविड 19 महामारी के लिए शासन प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सेनेटाजारिंग , मास्क के साथ एसआर शिव जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश कतिया समाज सिवनी, आर एस नाग जिलाध्यक्ष मंडला एवं चुनाव प्रभारी नैनपुर, पी डी नाग पूर्व जिलाध्यक्ष सिवनी, अमान सिंह शिववेदी अध्यक्ष धनौरा, रामसिंह नागेश अधिवक्ता छुई, मोहन लाल नागौत्रा सिवनी, जेपी नायक सिवनी एवं बलराम सिंह डोंगरे महासचिव कतिया समाज संस्था सिवनी के मुख्य आतिथ्य में एवं चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त किए गए क्षेत्र के पूर्व चारो अधिकारियों एवं सकल समाज के सैकड़ों लोगों ने सर्वप्रथम संत शिरोमणि भगवान भूरा भगत महाराज की पूजन आरती किया। तत्पश्चात चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया अध्यक्ष पद के दावेदारों में तीन लोगों ने अपना नामांकन पत्र दिया नामांकन उपरांत तीनों दावेदारों के द्वारा मंच के माध्यम से सामाजिक दायित्व के निर्वाहन के लिए आगामी अपनी अपनी सोच को मंच के माध्यम से समाज में साझा किया।श्रवन कुमार आम्रवंशी प्रांताध्यक्ष मध्यप्रदेश कतिया समाज संस्था भोपाल के द्वारा नियुक्ति किए गए चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में आर एस नाग जिला अध्यक्ष मंडला एवं जिला संस्था की ओर से बलराम सिंह डोंगरे महासचिव सिवनी ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाने की पूरी प्रक्रिया कर चुनाव सम्पन्न कराये। जिसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले नगर के विजय अर्जूनवार निवासी केवलारी समाज के अगले चुनाव सीमाकाल तक के लिए अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। जिन्हें उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा कार्यकारिणी गठित कर समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने की समझाइश दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में केवलारी कान्हीवाड़ा ब्लाक क्षेत्र के समाज के नागरिक गण उपस्थित थे।
