test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

सिवनी। खेत में कृषि कार्य के लिए पहुंचे 36 वर्षीय किसान को कुएं में लगी पंप के पास के बिजली के तार से करंट लगने से मौत हो गई। शनिवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाम्हनदेही निवासी 36 वर्षीय सुनील पिता मितरलाल उइके शुक्रवार की रात बाम्हनदेही खेत में कृषि कार्य के लिए गया था। बाम्हनदेही में सेवानिवृत शिक्षक घनश्याम डहरवाल का खेत है, जिसे अधिया में लेकर सुनील कृषि कर करता था। शुक्रवार को रात वह घर से निकला, जहां पूरी रात जब वह घर नहीं लौटा तो सुबह उनके भाई हरीराम खेत पहुंचे। जहां सुनील उइके पानी सिंचाई के लिए लगे पंप मोटर के पास स्टार्टर के समीप मृत अवस्था में दिखा। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी तथा उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में सुनील के छोटे भाई सुशील उइके ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 बजे वह खेत में अचेत अवस्था में नजर आए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। साथ ही उन्होंने बताया कि सुनील की दो लड़की है एक छोटी 11 साल की व एक उससे बड़ी 13 साल की बेटी है। सुनील के निधन पर परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *