test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

18 वर्षीय आयुषी व शिवानी, सोनू, श्याम ने किया जहर का सेवन, जिला अस्पताल में,,,

सिवनी। बुधवार को जहर के सेवन करने वाले 4 लोगों को उपचार करने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के छिंदवाड़ा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही 18 वर्षीय आयुषी पिता शम्भू सनोडिया ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। जहां तबीयत बिगड़ने पर परिजन उपचार करने जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बेलपेठ निवासी 19 वर्षीय शिवानी पिता हिम्मत उइके ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। शिवानी को उल्टी होने व जी मचलाने पर परिजनों ने उपचार कराने अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका फिमेल मेडिकल वार्ड में उपचार जारी है।

इसी प्रकार एक अन्य घटनाक्रम में डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नरेला निवासी श्याम सिंह पिता हरिप्रसाद उइके उम्र 32 ने शराब के नशे में खेत में रखी कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहां उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां श्याम सिंह का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

वही बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बंजर निवासी 25 वर्षीय महिला सोनू पति बेनीराम ने भी अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहां उसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *