test
Breaking
7 Apr 2026, Tue

भवन निर्माण के पानी भरे गड्ढे में डूबे बालक की मौत

सिवनी/कान्हीवाड़ा। कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत गुरूवार की सुबह 7 वर्षीय बालक सत्यम पुत्र श्याम कोरिया की निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे व हाल ही में हुई बारिश से गड्ढों में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे के स्वजनों ने बताया है कि सत्यम सुबह से घर से नदारद था। उन्होंने उसे आसपास ढूंढा गया। तलासी के दौरान उसका शव सेंट्रल बैंक शाखा के सामने बन रहे निर्माणाधीन मकान के लिए खोदे गए गड्ढे में मिला।

पुलिस के अनुसार गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबकर बालक की मौत हुई है। स्वजनों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। वहीं जब बच्चे के शव को अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे बच्चे का शव रखा रहा। केवलारी से स्वीपर आने के बाद शव के पीएम की कार्रवाई हो सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव स्वजनों को सौंप दिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *