क्राइम सिवनी स्वास्थ्य

पिकअप पलटी : 21 घायल

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर पलट गया। मगरकट्टा गांव के पास दोपहर लगभग 12 बजे हुआ। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे जिनमें से 21 को मामूली चोट आई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मजदूरों से भरा पिकअप वाहन कुडो पिपरिया से बल्लारपुर बम्होडी जा रहा था। वाहन में करीब 30 लोग सवार थे। दोपहर लगभग 12 बजे वाहन बेकाबू होकर मगरकट्टा गांव के पास पलट गया। हादसे में 21 लोगों को मामूली चोट आई हैं। जिनमें एक महिला गंभीर है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद 108 वाहन से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि पिकअप वाहन पलटने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घायलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *