सिवनी। जिले के सरकारी जनजातीय विभाग के स्कूलो की गिरती साख सुधारने जिले के सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डाक्टर अमर सिंह उईके द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर सतत स्कूलों का दौरा कर लापरवाह शिक्षको के ऊपर कार्यवाही की जा रही है। जिससे सुधार दिख रहा है। परंतु इस सुधार में सबसे अहम कड़ी जनशिक्षक की है। जिसमे सुधार हेतु सभी जनशिक्षक अपनी उपस्थिति जनशिक्षा केंद्र में देगे और जनशिक्षा केंद्र के अधीन सभी प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक, अतिथि शिक्षक की प्रतिदिन कितने उपस्थित है। कितने अवकाश में है की जानकारी स्कूल प्राचार्य, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी प्राचार्य को देगे 1 बजे तक, प्रतिदिन क्योंकी सहायक आयुक्त जनजातीय विभाग के डाक्टर अमर सिंह उईके और घंसौर बीडीओ प्रेसन दीक्षित सयुक्त दौरा घंसौर के अति पिछड़े डूब क्षेत्र जनशिक्षा केंद्र झिंझरई का दौरा किए और 22 वर्षो से नियम विरुद्ध जनशिक्षक पदस्थ है।
यहाँ के एक जनशिक्षक है जिसके कारण स्कूल को साख गिर रही है। और बच्चे अंतर जिला ग्रह ग्राम में स्कूल के बाद पढ़ते है। वही सहायक आयुक्त और बीडीओ की कार्यवाही से अनेक शिक्षको को नोटिस दिया गया। कुछ को निलंबित किया गया अब देखना है इस आदेश के बाद कितना सुधार होगा। वही इस करवाही से ग्रामीण पलको में हर्ष है और कलेक्टर सिवनी सहायक आयुक्त सिवनी बीडीओ घंसौर को ग्रामों साधुवाद करते हुए इसे सतत निरीक्षण की मांग करते है। सहायक आयुक्त जनजातीय सिवनी का आदेश क्रमांक5288/शिक्षा स्थापना/2023 दिनाक 29/12/2023 है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।