सिवनी। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सिवनी के अन्तर्गत शुक्रवार को उपभोक्ता फोरम जबलपुर का वृत्त स्तरीय आयोजन किय गया। इस अवसर पर जबलपुर फोरम के अध्यक्ष सीपी सिंह एवं विधि सदस्य विजेन्द्र उपाध्याय एवं अनुभाग अधिकारी श्री राव तथा राजकुमार नायक का आगमन हुआ। इस अवसर सिवनी जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की कुल 115 समस्यायें प्राप्त हुई जिनका निराकरण त्वरित किया गया। समस्याओं के निराकरण हेतु जिले के अधीक्षण अभियंता पीके अग्रवाल, कार्यपालन यंत्री सुभाष राय, सहायक अभियंता वरूण सारस्वत उपस्थित रहकर समस्याओं को निराकृत कराने का योगदान दिया।
जिन समस्याओं का निराकरण उच्चस्तरीय स्तर पर किये जाने हेतु उन्हें फोरम द्वारा पंजीकृत किया गया जिसका निराकरण निर्धारित समय अवधि पर किये जाने हेतु आश्वस्व कर आदेश पारित किये जावेगें।
शिविर के दौरान मुख्यतः बिल सुधार की समस्यायें, एवं मीटर बदलने, उपभोक्ताओं के द्वारा बताई गयी जिनका निराकरण तत्काल किया गया। यहाँ पर पूरे जिले केवलारी, बिछुआ आदि से भी उपभोक्ता पधारे एवं उन्होने अपनी बिजली लाइन, बिजली बिल, ट्रांसफार्मर सम्बन्धी समस्याओं का वर्णन किया गया। जिनकी पूरी जाँच पड़ताल के पश्चात, सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुआ उनका समुचित निराकरण किया गया। शिविर के अवसर पर उपभोक्ता के संरक्षण के लिये कार्य करने वाली अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री डी०बी० नायर उपस्थित होकर समस्याओं को रखा एवं समस्याओं का समाधान से संतुष्ट होकर फोरम एवं विद्युत कम्पनीयों के अधिकारी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।