test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

पीजी कॉलेज – ज्ञान, कर्म, कौशल के साथ प्रदेश के युवा आगे बढ़ें : प्राचार्य डॉ नाग

कॉलेज में मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

सिवनी। पीजी काॅलेज के हिंदी विभाग में मध्य प्रदेश का 68 वाॅं स्थापना दिवस मनाया गया . कार्यक्रम में प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने मध्यप्रदेश को समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी विभाग के प्रेमचंद कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में उप प्राचार्य डाॅ. अरविंद चौरसिया ने कहा कि किसी भी प्रदेश के संसाधनों को सहेजने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमें मिल- जुलकर मध्यप्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना होगा।
विशेष वक्तव्य देते हुए वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ रवींद्र दिवाकर ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएँ हैं। युवाओं के लिए पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कैरियर भी हैं। कहा कि मध्यप्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना होगा।

मुख्य वक्ता के रुप में प्राचार्य डॉक्टर रविशंकर नाग
ने कहा कि प्रदेश की उन्नति के लिए युवाओं को निष्ठावान बना होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान, कर्म और कौशल को अपना कर मध्य प्रदेश और प्रदेश के युवा आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार शेन्डे ने कहा कि प्रदेश की तरक्की युवाओं के कंधों पर निर्भर है। पढ़े लिखे युवा ही प्रदेश की तकदीर सॅंवार सकते हैं।
हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सविता मसीह ने कहा कि मध्य प्रदेश में सिवनी का महत्वपूर्ण स्थान है। युवाओं को सिवनी जिले को आगे बढ़ना होगा और सिवनी की पहचान पूरे प्रदेश में स्थापित करनी होगी।

कार्यक्रम के आयोजन में जन भागीदारी शिक्षक विकास मेश्राम और विजेंद्र वरमैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और प्रोफेसर्स द्वारा मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन भी किया गया। कार्यक्रम में बीए तथा एम ए के विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *