test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

स्वच्छता सर्वेक्षण में संभाग में जिले को मिला तृतीय स्थान

सिवनी। नगर पालिका परिषद सिवनी को स्वच्छता सर्वेक्षण में संभाग में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 5 दिसम्बर 2020 भोपाल के मिंटो हाल में स्वच्छता सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती अशोक शुक्ला एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसी कार्यक्रम के तारतम्‍य में नगर पालिका परिषद सिवनी के मानस भवन हाल में सिवनी एवं बालाघाट संसदीय क्षेत्र के सासंद ढालसिंह बिसेन एवं जिला भाजपा अध्‍यक्ष आलोक दुबे व जनप्रतिनिधियों द्वारा वार्ड प्रभारी एवं सफाई सरंक्षकों का सम्‍मान करते हुुुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *