test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

चॉकलेट, चायपत्ती, टोस्ट, दुग्ध व दुग्ध उत्पाद के लिए नमूने, व्यापारियों में हड़कंप

सिवनी। कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने निर्देशन में जिले में गठित जांच दल द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत अमानक खाद्य पदार्थों के विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत 4 दिसंबर को सिवनी शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान खाद्य प्रतिष्ठान मैसर्स शिवा एजेंसी से खाद्य पदार्थ चॉकलेट के दो नमूने लिए गए। इसी तरह विगत 3 दिसंबर  को फिल्टर प्लांट के पास बाबरिया रोड स्थित सिवनी दुग्ध संकलन केंद्र से गाय भैंस के मिश्रित दूध के 2 नमूने, मैसर्स अमित डेरी एंड डेली नीड्स से मदर डेयरी दूध के 2 नमूने, अमृत डेरी लखनादौन से दूध का नमूना, साहू किराना स्टोर छपारा से मिक्स मिल्कमेड का नमूना, ग्राम चमारी के शिव शक्ति किराना से चाय पत्ती एवं साहू किराना स्टोर्स से पतंजलि टोस्ट का नमूना जांच हेतु लिया गया। लिए गए नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की ओर भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *