Breaking
1 Dec 2025, Mon

आप भी फ़ोटो दे सकते हैं, हम न्यूज़ में जोड़ देंगे। 9424629494 संतोष दुबे

सिवनी (संतोष दुबे)। चंद्रयान 3 मिशन पूरा होते ही खुशी से झूम उठा हिंदुस्तान। इस उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साइंस और टेक्नोलॉजी देश के उज्जवल भविष्य का आधार है। इसलिए आज के इस दिन को देश हमेशा-हमेशा के लिए याद रखेगी। यह दिन हम सभी को एक उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। यह दिन हमें अपने संकल्पों की सिद्धि का रास्ता दिखाएगा। यह दिन इस बात का प्रतीक है हार से सबक लेकर जीत कैसे हासिल की जाती है। एक बार फिर देश के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के मिशन के लिए शुभकामनाएं।

एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सिवनी कार्यालय में भी यहां के अधिकारी, कर्मचारी ने लाइव कार्यक्रम को देखा और सफलता पूर्वक लैंड होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की।

मोदी जी ने कहा नई पीढ़ी के लिए कथानक बदल जाएंगे। चंदा मामा बहुत दूर के, अब एक दिन वह भी आएगा जब बच्चे कहां करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिक समेत सभी को धन्यवाद दिया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *