test
Breaking
13 Jun 2026, Sat

खरीफ फसल उर्पाजन प्रति हेक्टेयर शासकीय खरीदी की मात्रा बढाने की मांग

सिवनी। कस्तकार (किसान) खाल्हेपाट डूब क्षेत्र केदारपुर सेंटर अतंर्गत प. ह. न. 61.62. 63 64 65, 66. वि. ख. पंसौर जिला सिवनी द्वारा निरंतर वर्ष 2020 से यह मांग को लेकर खरीदी केन्द्र झिंझरई में किसान आंदोलन किया गया किन्तु आज दिनांक तक इस विषय पर किसानो का जिला प्रशासन द्वारा कोई समाधान नही किया गया।

यह कि वर्तमान समय में किसानो से 27 कुन्टल प्रति हैक्टेयर पान कि खरीदी शासन द्वारा की जा रही है। जबकि किसानों द्वारा धान का उत्पादन 50.55 कुन्टल प्रति हेक्टेयर किया जा रहा है।

यह कि किसानों की उत्पादन की गई फसल धान की मात्रा 50 कुन्टल प्रति हैक्टेयर शासन द्वारा खरीद की जाये जिससे किसान खुशहाल होगा एवं उसे व्यापारियों से होने वाले घाटे की पूर्ति होगी ।

अतः महोदय उपरोक्त समस्या का निदान वर्ष 2023 की धान फसल बेचने से पहले हो इसके लिये कार्यवाही हेतु पुराने आवेदनों की प्रति मूल आवेदन के साथ संलग्न कर सादर प्रेषित किये जा रहे है। शीघ्र समस्या का समाधान करने का कष्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *