test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

केवलारी कॉलेज में शुरू हुआ अमृत महोत्सव, समापन 5 अप्रैल को

सिवनी। शासकीय महाविद्यालय केवलारी में शुक्रवार से आजादी का अमृत महोत्सव शुरू हुआ। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कला एवम वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी , जिला सिवनी ( मध्यप्रदेश) में स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाना है जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई। अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रारंभ 12 मार्च 2021 को दाण्डी मार्च की वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे संगोष्ठी, सेमिनार, प्रदर्शनी, निबंध प्रतियोगिता एवं ऐतिहासिक स्थलों की साईकल रैली आदि का आयोजन किया जायेगा। इस उत्सव की समस्त गतिविधियां 5 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में सम्पन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *