Breaking
2 Dec 2025, Tue

छत से गिरा रविकांत शर्मा, शरीर में घुसी लोहे की रॉड

सिवनी। अपने घर की छत पर काम कर रहे व्यक्ति का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। व्यक्ति जिस जगह गिरा वहां लोहे की रॉड लगी थी जो उसके शरीर में जा घुसी गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलंदा गांव निवासी रविकांत शर्मा (55) घर की छत पर काम कर रहा था, जहां काम करते वक्त वह नीचे गिर गया। जिस जगह वह गिरा वहां लोहे की रॉड लगी थी। लोहे की रॉड जांघ में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लाया गया। जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के उपरांत जांघ में घुसी सरिया को निकाला।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *