सिवनी। जिला मुख्यालय में सोमवार को सुबह दिल्ली में हुई चाकूबाजी की घटना जैसी ही एक घटना यहां घटी। जिसके चलते यहां सनसनी फैल गई। आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई करते हुए इसकी सूचना कोतवाली थाना में दी। जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवक द्वारा युवती के गले व हाथ में चाकू मारे जाने प्राणघातक हमला किए जाने से युवती लहूलुहान हो गई। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को दिनदहाड़े मुख्य बाजार चहल-पहल वाले मार्ग में एक सिरफिरे युवक सुशील यादव ने वहां से गुजर रही एक युवती जो अपने जॉब के लिए प्रतिदिन की तरह गांव छिंदबर्री से आकर यहां से गुजरती थी। युवती जब एलआईवी चौक हनुमान मंदिर के सामने दादू मोहल्ला से गुजर रही थी तभी युवक पहुंचा और अपने साथ में लाएं चाकू से युवती के ऊपर प्रहार करने लगा।
युवक ने युवती के गले व हाथ में मारा। यह घटना देख आसपास के लोग अचरज में पड़ गए वही तत्काल कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ा व गंभीर रूप से जख्मी हुई युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तथा इसकी सूचना कोतवाली थाना प्रभारी को दी।
कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतिया ने बताया कि आरोपित युवक सुशील यादव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ जारी है वही युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। युवक ने युवती पर चाकू से क्यों प्रहार किया? इस बात की पतासजी में पुलिस जुटी हुई है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

