test
Breaking
22 Mar 2026, Sun

ओवेश खान ने किया जिले को गौरांवित

सिवनी। शहर के ओवैस खान ने हॉकी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन 8 से 12 जून तक किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर के अनेक प्रांतो की स्कूली टीमों ने हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश की टीम में सिवनी शहर के ओवैस खान का चयन किया गया था जो कि शहर के प्रतिष्ठित शफी स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी है । ओवैस खान ने ट्रायल के दौरान अपने शानदार खेल के दम पर मध्य प्रदेश की टीम में स्थान बनाया था। ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम ने अपने उत्कृष्ट खेल से उत्तर प्रदेश की टीम को 4–1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ओवैस खान की इस कामयाबी से समस्त स्कूल स्टाफ और शफी स्पोर्ट्स क्लब में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर हॉकी के वरिष्ठ खिलाड़ी गणों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

बता दे की ग्वालियर में आयोजित 67 वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के लिए कैंप लगाया गया था जिसमें भोपाल, जबलपुर, इंदौर, बालाघाट के अलावा मध्य प्रदेश के अन्य जिलों के स्कूलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसमें सिवनी के ओवैस खान ने मध्य प्रदेश की टीम में शामिल किए गए थे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *