सिवनी

क्या नपा इस गर्मी में भी शहर को रखेगी प्यासा : नागरिक मोर्चा


सिवनी। मार्च की शुरुआत गर्मी की दस्तक होती है, ये गर्मी अपने साथ पीने के पानी की समस्या को बिकराल बना देती है। हालांकि हमारी नगर पालिका चाहती तो सिवनी शहर का कोई भी नागरिक पानी के लिए परेशान नहीं होता। नागरिक मोर्चा के नवेन्दु मिश्रा ने बताया कि 7 साल पहले शुरू हुई जलावर्धन योजना को 4 साल पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था, आज हमारे घरों में जो नीली पाइप लाइन के कनेक्शन दिए गए हैं, उनसे अगर जलप्रदाय शुरू हो जाता तो सिवनी के नागरिकों को पानी के लिए यूँ परेशान नहीं होना पड़ता। 63 करोड़ रुपये जनता की गाढ़ी कमाई के खर्च करने के बाद आखिर इतने साल बाद भी इस योजना से पानी नहीं मिलना ना सिर्फ ये दिखाता है कि हमारी नगर पालिका अयोग्य लोगो द्वारा चलाई जा रही, साथ ही यह भी महसूस होता है कि वर्तमान पालिका को जनता के गुस्से की भी चिंता नहीं। नागरिक मोर्चा लगातार इस विषय को उठा रहा है, हमारा यह दृढ़ निश्चय है कि इस गर्मी सिवनी वासियों को जलावर्धन योजना से पानी दिलवाकर रहेंगे। नागरिक मोर्चा इस क्रम में बीते 45 दिनों से हर वार्ड में जाकर हस्ताक्षर अभियान भी चला रहा है।।इस अभियान के बारे में बात करते हुए नागरिक मोर्चा से गौरव जैसवाल का कहना है कि नगर पालिका ने जनता से पैसे बसूल कर लिए लेकिन जनता अभी तक  पानी के इन्तेजार में है। इसलिए हम हस्ताक्षर अभियान चला कर नगर पालिका को उसकी जिम्मेदारी का एहसास करा रहे, गर जल्द ही नीली पाइप लाइन से पानी नहीं दिए जाता तो हमें जनांदोलन भी करना पड़ेगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *