test
Breaking
5 Apr 2026, Sun

आत्मनिर्भर महिलायें गढेंगी, आत्म निर्भर भारत

सिवनी। कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के दर्पण सभागार में सोमवार को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की वेबसाईट के माध्यम से लाईव टेलीकास्ट का प्रसारण किया गया। तत्पश्चात विश्वविद्यालय की परम्परा अनुसार विश्वविद्यालय के कुल गीत का प्रसारण किया गया एवं माता सरस्वती की अर्चना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जीके राणा द्वारा अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देष्य, महिलाओ की समाज में भागीदारी तथा महिलाओं का सशक्तिकरण एवं एकजुटता पर व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ एनके सिंह द्वारा महिलाओं द्वारा कोरोना काल में भोजन व्यवस्था स्वसहायता समूह के माध्यम से मास्क तथा सेनेटाईजर बनाने तथा वितरित कर आत्मनिर्भरता की ओर चार कदम आगे बढकर ग्राम से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपना कीर्तिमान स्थापित किया एवं कृषि के विभिन्न कार्य जैसे बुआई, निंदाई, फसल कटाई तथा भंडारण में महिलाओं के महत्व विषय पर प्रकाश डाला गया साथ ही रिलायंस फाउंडेषन के टीम लीडर दिव्य कुमार पांडे की उपस्थिति में महिलाओं के बीच गुब्बारे फुलाने तथा गुब्बारे को पकडने की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें विजेता महिलाओं को पुरूस्कृत किया गया। ग्राम चिखला की निवासी महिला कृषक श्रीमति लच्छू बाई डहेरिया के ग्राम में नशा मुक्ति आंदोलन के प्रयासों की सफलता की कहानी का प्रसारण कर उन्हीं की जुबानी सभी से साझा किया गया। उनके इस महत्वपूर्ण योगदान हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख द्वारा इन्हें भी पुरूस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अंतिम कडी में आभार प्रदर्शन डॉ. केके देशमुख, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ कीट शास्त्र वैज्ञानिक एपी. भण्डारकर, डॉ केपी एस. सैनी, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, शुभम झारिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के पवन गढेवाल, हिमांशु कुमारे, जयशंकर गौतम एवं देवीप्रसाद तिवारी, शिवशंकर मिश्रा, नीत लाहौरी की उपस्थिति रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *