test
Breaking
28 Jun 2026, Sun

इंदौर में जॉब कर रहे 26 वर्षीय युवा इकलौते पुत्र का हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन

सिवनी। विकासखंड केवलारी अंतर्गत खैरापलारी से भीमगढ़ रोड पर लगभग 10 किलोमीटर दूर गांव समनापुर (डोकररांजी) निवासी लगभग 26 वर्षीय युवक नितिन राय पिता दीनदयाल राय का इंदौर में हार्टअटैक से निधन हो गया। युवक आईटी कंपनी इंदौर में कार्यरत था। साथ ही उक्त युवक का विवाह 21 मई को होना था। इकलौते युवा पुत्र की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक इंदौर में रह रहा था। जहां 17 तारीख की रात हृदय गति से उसका निधन हो गया। 18 अप्रैल को इंदौर में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जहां 19 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह ग्रह ग्राम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।

जीवित अवस्था की फोटो
जीवित अवस्था की फोटो

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *