मध्य प्रदेश राजनीति शिक्षा सिवनी

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुआ ऐतिहासिक संवैधानिक मार्च

एन एम ओ पी एस मप्र के नेतृत्व में हजारों कर्मचारियों ने दिया धरना

सिवनी। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन (NMOPS) संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर सम्पूर्ण भारत के समस्त जिला मुख्यालयों पर पेंशन संवैधानिक अधिकार आक्रोश रैली/धरना/ज्ञापन का आयोजन आज दिनांक 16 अप्रैल 2023 दिन रविवार को किया गया।
जिला सयोजक गजेंद्र बघेल ने बताया की केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के समस्त विभागों के NPS पीड़ित अधिकारी/कर्मचारी साथियों जिसमें भृत्य से लेकर कलेक्टर सभी NPS पीड़ित कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी ने सरकार से 2005 में बंद की गई पुरानी पेंशन तत्काल बहाल (लागू) करने की मांग संवैधानिक दायरे में रहकर की।

साथ ज्ञापन के माध्यम से अपील की की अन्य राज्यों की तरह हमारे प्रदेश एवं भारत सरकार भी पुरानी पेंशन जल्द से जल्द लागू करें अन्यथा सरकार को हम कर्मचारियों की अनदेखी करना आगामी चुनावों में भारी भारी पड़ेगा और हमें विवश होकर vote for OPS का संकल्प के साथ आगे बढ़ना पढ़ेगा।
क्योंकि NPS में एक तरह से कर्मचारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। हमारे जो NPS साथी सेवानिवृत हो रहें हैं उन्हें नाम मातृ की पेंशन प्राप्त हो रही है जिसमें किसी को 700 रुपए तो किसी को 1000, 1200 रुपए मिल रहे हैं । यह कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
हमें हमारी बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन लौटा दो।
हमारे आज के पेंशन संवैधानिक अधिकार रैली धरना प्रदर्शन, ज्ञापन में समस्त विभाग जिसमें स्वास्थ्य, बिजली, वन, शिक्षा, राजस्व, रेलवे, जल, पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम आदि विभाग के लगभग 5000 हजार कर्मचारियों भाग लिया।

जिसमें NMOPS के सभी पदाधिकारी प्रांताध्यक्ष , विपनेश जैन, मुकेश बघेल, राजेश बिसेन, फारुख खान
जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सनोडिया, जिला मीडिया प्रभारी यशवन्त शरण उइके, कपिल सनोडिया, कमलेश परिहार, अनिल साहू, ओमकार सिंह तिलगम, गजेन्द्र बघेल, सुनील तिवारी, शकील अहमद अंसारी, राकेश दुबे, परसराम देशमुख, नारायण सिंह ठाकुर, संतोष कुमार पुरोहित, नईम कुरैशी, नीलेश जैन, सीताराम भगदिया, महेंद्र कुमार ग्वालिया, राजकुमार बघेल, नितिन बघेल, चिंतामन सनोडिया, तानसिंह पटेल, श्रीमति छाया चौरसिया, शिखा कार्तिकेय, यजुवेंद्र बघेल, कीर्ति डहेरिया, श्रीमति शमसुन्नीषा खान, अनामिका बघेल, प्रेमलता शुक्ला, आरती पाण्डे, सरोज मरावी, पूजा पांडेय, इश्तेयाग बेग, रामकृष्ण दुबे, संतोष बरकड़े, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील राजपूत, राजेश तिवारी, गोविन्द सिंह ठाकुर, नारायण सिंह ठाकुर, मनोज दुबे, संतोष पारधी, ठाकुर सिंह मरकाम, चंद्रपाल अरमोती, शाकिर मंसूरी, वीरेंद्र सिंह हलधर शर्मा,नीरज दुबे,राजपूत आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
संयोजक: गजेन्द्र सिंह बघेल

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *