test
Breaking
28 Jun 2026, Sun

छपारा में 20 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री परशुराम जन्मोत्सव

सिवनी/छपारा। ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में अगले सप्ताह 20 अप्रैल दिन गुरुवार को श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाये जाने हेतु विभिन्न स्तर पर तैयारियां चल रही है। परशुराम जन्मोत्सव समिती के अध्यक्ष पं.पंकज जोलदेव एवं उपाध्यक्ष प.नीरज दुबे ब्राह्मण समाज छपारा ने बताया कि सभी सामाजिक बंधुओं के साथ दिनांक 20 अप्रैल को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर संजय कॉलोनी चौराहा से श्री बड़ा शिव मंदिर सोनी वार्ड बैनगंगा नदी तट पर रैली निकाली जाकर परशुराम जी के साथ-साथ, सिद्ध बाबा जी महाराज, गंगा मैया और श्री शिवजी के पूजन उपरांत ब्राह्मण परिवारों का मिलन समारोह एवं भोजन प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया है । इस सामाजिक पारिवारिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रम्ह समाज छपारा के सभी सदस्य प्रतिदिन मेहनत कर रहे है

छपारा के आसपास के सभी ब्राह्मण परिवारों को भी इस आयोजन में सादर आमंत्रित किया गया है। युवा परशुराम वाहिनी के अध्यक्ष पीयूष शर्मा एवं उनकी पूरी टीम कार्यक्रम की व्यवस्थाओं हेतु सतत प्रयासरत है।|
सभी आमंत्रित ब्राह्मण परिवारों से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपस्थिति की विनम्र अपील छपारा ब्राह्मण समाज द्वारा की गई है।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *