https://youtube.com/watch?v=-LT8fpR3DKU&si=EnSIkaIECMiOmarE
जबलपुर के विकासखंड पनागर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 25 हजार महिलाएं शामिल हुई।
पीताम्बरी वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। मंगल गान और भक्ति गीत गाते हुए वे कथा स्थल पहुंचीं। श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज 25 से 31 मार्च तक पनागर में श्रीमद भागवत कथा की ज्ञान गंगा बहाएंगे। इससे पूर्व 24 मार्च यानी आज कलश शोभायात्रा निकाली गई जिस जिसमें 25 हजार महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर देवरी तिराहा पनागर से प्रारंभ होकर कथा प्रांगण पहुंचीं।कथा के व्यास बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेन्द्र शास्त्री का आगमन 25 मार्च को होगा। 25 से 31 मार्च तक शाम चार बजे से रात आठ बजे तक संगीतमय भागवत कथा होगी। 27 एवं 28 मार्च को पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दिव्य दरबार लगाया जाएगा।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।