देश मध्य प्रदेश राजनीति सिवनी

सिवनी जिले की आई टी व सोशल मिडिया विभाग को मप्र के टॉपर्स की सूची में शामिल, सम्मान

सिवनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय रैंकिंग प्रणाली में सिवनी जिले की आई टी एवम सोशल मिडिया विभाग को मध्य प्रदेश के टॉपर्स की सूची में शामिल होने पर भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ एवम सोशल मिडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवम ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना जिले के प्रभारी चौधरी गंभीर सिंह जिला कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री बृजेश सिंह लल्लू बघेल, लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा, बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, रजनीश सिंह ठाकुर पूर्व विधायक केवलारी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश स्तरीय बैंकिंग प्रणाली की रैंकिंग में सिवनी जिला प्रथम स्थान पर रहा इस क्रम में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग सिवनी के अध्यक्ष ऐश्वर्य सुमित मिश्रा सहित समस्त टीम को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एश्वर्य मिश्रा द्वारा सिवनी जिले की ओर से कमलनाथ को चुनरी भेंट कर आशीर्वाद लिया।  इस अवसर पर केवलारी विधानसभा समन्वयक आफाक खान, लखनादौन विधानसभा समन्वयक इंद्र कुमार सेन, केवलारी ब्लॉक अध्यक्ष आनंद कौशल, उगली ब्लॉक अध्यक्ष विजय निर्मलकर, बंडोल ब्लॉक अध्यक्ष  ऋषभ बघेल आशु, नितिन शुक्ला, प्रदेश महासचिव आबिद हुसैन प्रदेश महासचिव शिवदीप डेहरिया कफिल खान जिला सचिव करण जयसवाल, वीरू साहू लखनादौन ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश तिवारी,रिंकू सेन, रज्जाक खान, रवि करवेति,चिम्मन विश्वकर्मा,रितेश सेन, प्रेम शंकर सेन, रूप शंकर भलावी, शरद बैसले, देवी कुशराम, अनुज ठाकुर की गरिमा मई उपस्थिति रही।
  जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग सिवनी तथा समस्त ब्लॉक आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग को बहुत बहुत बधाई, शुभकामनाऐ।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *