test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

पुलिस को देख मोटरसाइकिल में सवार चोर लगे भागने और,,,

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक द्वारा अवैध गतिविधियों के नियंत्रण व कार्यवाही हेतु सभी थानों को निर्देशित किया गया है। निर्देशो के परिपालन में 02 मार्च 21 को ग्राम बांकी से प्रार्थी रायसिंह जंघेला की एक मोटर सायकल चोरी होने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाश की गयी। जिससे कि ग्राम राहीवाडा से सिवनी तरफ जाते हुये 2 मोटर सायकल में 3 लडके दिखायी दिये। जो पुलिस को देखकर भागने लगे तभी उनका पीछाकर रोककर पूछने पर उनके पास से चोरी गयी । उक्त मोटर सायकल को पकड़ा गया।जिन्हानें ग्राम बांकी से प्रार्थी की उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया वही साथ में दूसरी मोटर सायकल जिससे तीनों आरोपी चोरी करने सिवनी से बांकी आये जिसे वजह सबूत में जप्त किया गया है। प्रार्थी राययिह पिता रामकुमार जंघेला उम्र 25 साल निवासी बांकी थाना बंडोल की रिपोर्ट पर अपराध क्र 102/21 धारा 379 ताहि कायम किया जाकर आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है ।गिरफ्तार आरोपितों में हृदय राम जंघेला उम्र 26 साल, रविन्द्र उर्फ रवि यादव उम्र 24 साल व कृष्णा चंदेल उम्र 21 साल सभी निवासी नगझर थाना डूंडासिवनी के है। जप्त मशरूका में मोटर सायकल MP22MG / 0898, स्प्लेण्डर 02 ; मोटर सायकल MP22MJ / 5768 स्प्लेण्डर। इस कार्य में सउनि महेश दुबे, प्रधान आरक्षक गया प्रसाद, जसवंत सिंह, आरक्षक विश्राम धुर्वे, सैनिक नारायण डहेरिया का सराहनीय योगदान रहा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *