एक ही रात में चोरों ने छह दुकानों के तोड़े ताले, शो रूम से ले गए न्यू कार

सिवनी। जिले में पुलिस गस्ती को ठेंगा दिखाते हुए चोरों ने बुधवार-गुरुवार की रात जिला मुख्यालय जबलपुर रोड ज्यारत क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम से 2 कार, एक शराब दुकान से नगदी और बड़ी मात्रा में महंगी शराब की कई बोतलें व एक ट्रैक्टर शोरूम से 2 लाख नगद व एलसीडी चुरा ले गए। इसके साथ ही चोरों ने वही समीपस्थ मुख्य मार्ग से लगी एक टाइल्स दुकान मैं भी नगदी चुरा ले गए। वही टाइल्स की दुकान के ऊपर एक फाइनेंस कंपनी का भी ताला तोड़ा। एक रात में 6 जगहों पर चोरी होने से हड़कंप मच गया। वही पुलिस की कार्यप्रणाली गस्ती पर भी सवालिया निशान उठ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित अकबर वार्ड के ज्यारत क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग के दोनों तरफ की दुकानें, शोरूम में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां हुंडई शोरूम में रखी 4 कार में से चोर ने सबसे पहले एक कार चुराया। कार को लेकर वह जबलपुर दिशा की ओर भागे, लेकिन चोरों से यह गलती हो गई की पेट्रोल से चलने वाली कार में उन्होंने डीजल डाल दिया और कार कुछ दूर जाकर खड़ी हो गई। जिसे छोड़कर चोर पुनः हुंडई कार शोरूम पहुंचे जहां एक अन्य कार में पेट्रोल भरकर चोर फरार हो गए। कार शो रूम के मैनेजर भास्कर डोलफुले ने बताया कि चुराई गई हुंडई कंपनी की ग्रेन आईटेन नियास कार कीमत लगभग 7 लाख 32 हजार कीमत की लेकर चंपत हो गए। वही औरा कार जबलपुर रोड स्थित एक शराब दुकान के पीछे खड़ी मिली। इसके साथ ही चोरों ने विजय श्री ट्रैक्टर का शोरूम का शटर का ताला तोड़ अंदर घुसे। जहां चोरों ने शोरूम के अंदर कमरे का ताला तोड़ा व वहां रखे ड्राज का ताला तोड़ वहां रखे 2 लाख रुपये तथा एक एलसीडी ले गए। विजय श्री ट्रैक्टर के मालिक विजय बघेल ने बताया कि चोरों ने ड्राज में रखें एटीएम व अन्य सामान के साथ सीसीटीवी फुटेज के हार्ड डिक्स भी ले गए। शो रूम के बाहर कार्ड व कुछ सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही सीसीटीवी फुटेज हार्ड डिस्क डिवाइस का सामान समीप के नाले में पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने अपने अभिरक्षा में रख लिया है। वहीं विजय श्री ट्रैक्टर के पीछे स्थित रॉयल डेवलपमेंट जो प्लाटिंग का कार्य करते हैं यहां की भी शटर चोरों ने उठाई और यहां से भी कुछ रुपए लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही जबलपुर रोड स्थित एक शराब की दुकान से कुछ नगदी व महंगी शराब की बोतलें बड़ी मात्रा में लेकर फरार हुए। इसके साथ ही ज्यारत के समीप लगे नाले के बाजू से लगी टाइल्स की दुकान अग्रवाल टाइल्स एंड सैनिटेशन की दुकान का ताला तोड़ चोर यहां से भी नगदी लेकर फरार हो गए। वही चोरों ने उक्त दुकान के ऊपर सुंदरम फाइनेंस की शटर का ताला भी तोड़ा।
प्रारंभिक मिली जानकारी के अनुसार चोर छिंदवाड़ा दिशा की ओर फरार हुए हैं। वही जांच में पाया गया है कि सुबह 5:17 में छिंदवाड़ा रोड स्थित फुलारा टोल नाका में हुंडई कार जो चोरी वाली थी उक्त टोल नाका से क्रॉस हुई है। फिलहाल पुलिस ने जबलपुर रोड स्थित चोरी कि वहां खड़ी कार को अपने कब्जे में ले लिया है। व ट्रैक्टर एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिवाइस को भी अपने कब्जे में रख चोर की पतासाजी में जुट गई है। इस मामले में sdop पारुल शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी में एक चोर नकाबपोश व किट पहने नजर आ रहा है। चोर की पतासाजी की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होगा।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *