पाथरफोड़ी केवलारी के एक कलयुगी पुत्र ने वृद्ध मां पर चला दी कुल्हाड़ी, लहूलुहान माँ,,,

सिवनी। केवलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्थरफोड़ी गांव में बुधवार की शाम को एक कलयुगी पुत्र ने अपनी मां के ऊपर कुल्हाड़ी चला दी। कुल्हाड़ी के वार से 70 वर्षीय वृद्ध मां लहूलुहान हो गई। आसपास के पड़ोसियों की सूचना 100 डायल को दी। जिस पर केवलारी थाना में 100 डायल में पदस्थ सैनिक विजेंद्र दुबे, पायलट जय मर्सकोले घटनास्थल पर पहुंचे। आंगन में लहूलुहान हालत में पड़ी वृद्ध महिला को उपचार के लिए केवलारी अस्पताल लाया गया। 70 वर्षीय वृद्धा इमरतीबाई मर्सकोले ने बताया कि उसका 40 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण ने कुल्हाड़ी के वार से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुत्र लक्ष्मण अपनी पत्नी को किसी बात पर डांट फटकार रहा था। जिस पर वृद्धा इमरती बाई ने अपने पुत्र लक्ष्मण को इस बात पर टोका। जिससे वह नाराज हो गया और घर पर रखी कुल्हाड़ी से वृद्धा मां पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से वृद्धा इमरती बाई को चोट आई है। वहीं इस घटना के बाद आरोपित पुत्र लक्ष्मण फरार हो गया है। केवलारी पुलिस में शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *