सिवनी। छपारा नगर निवासी 31 वर्षीय विवेक दुबे का हार्टअटैक से निधन हो गया। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा स्थित सिंचाई कॉलोनी निवासी गणेश दुबे के 31 वर्षीय पुत्र विवेक दुबे का शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे सीने पर तकलीफ होने पर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। विवेक दुबे की 1 साल की पुत्री है। छपाराकला निवासी कृष्ण कुमार तिवारी के दामाद व विद्युत वितरण कंपनी में वरिष्ठ लाइनमैन के पद पर पदस्थ गणेश दुबे के पुत्र के निधन होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। शनिवार को छपारा मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

