Breaking
2 Mar 2026, Mon

मप्र शासन की अतिशेष के विरुद्ध शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सिवनी। मध्यप्रदेश शासन की स्थानांतरण नीति 2020 के अंतर्गत जो अतिशेष की कार्यवाही पूरे प्रदेश में संचालित की जा रही है उसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों में विगत 30वर्षों से कार्य कर रहे शिक्षक नवीन स्थानांतरित शिक्षकों की नीति के कारण अतिशेष के दायरे में आ गए हैं।

इसके अंतर्गत जिले में 741 शिक्षक अतिशेष माने जा रहे हैं इस व्यवस्था के विरुद्ध जिले की समस्त शैक्षिक संगठन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस राज्य अध्यापक संघ आजाद अध्यापक संघ अध्यक्ष संगठन तथा संयुक्त कर्मचारी संगठन मोर्चा के तत्वाधान में लगभग 400 शिक्षकों ने एक रैली के रूप में जिला परिषद के कलेक्टर के नाम प्रमुख सचिव शिक्षा प्रमुख सचिव आदिम जाति कल्याण विभाग शिक्षा मंत्री तथा आदिम जाति कल्याण मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव अविनाश पाठक मध्य प्रदेश शिक्षा कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा के के यादव राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष विपनेश जैन आजाद अध्यापक संघ कपिल बघेल संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी अजाक्ससंघ संत मर्सकोले कर्मचारी कांग्रेस के प़ान्तीय सचिव साजिद खान संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र बघेल लिपिक सघं उपाधयक्ष सुभाष बघेल विनोद त्रिवेदी श्रीमती समशुनिशा खान संगीता मिश्रा अनिता दीक्षित एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सिवनी जिले के समस्त विकास खंडों के शिक्षकों ने उपस्थित होकर शासन की विरोधी नीति के तहत अपना ज्ञापन सौंपा।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *