सिवनी। अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर 17 वर्षीय युवक ने जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे रोहित पिता अशोक टेकाम 17 साल निवासी रामपुरी चिखला पानी तहसील कुरई ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार घर से कुछ दूर स्थित खेत में लगे महुआ के पेड़ में रोहित ने रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं परिजनों ने बताया कि अशोक टेकाम के दो बेटे थे। जिसमें रोहित से छोटा बेटा कोरोना काल में मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को रोहित की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कुरई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।शुक्रवार को दोपहर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया कारण अज्ञात है।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।