सिवनी। ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक लेख लिखे जाने से ब्राह्मण वर्ग में खासा आक्रोश है। मंगलवार को पलारी के ब्राह्मणों ने इस मामले की शिकायत करते हुए पलारी चौकी पुलिस में लिखित शिकायत दी।
ब्राह्मण समाज खैरापलारी निवासी रजनीश त्रिपाठी, दिनेश कुमार दुबे, तुलसीराम तिवारी, अरुण दुबे, नरेंद्र दुबे, सतीश पारासर, सुशील तिवारी, विष्णु शर्मा, संतोष दुबे, प्रदीप तिवारी, सतीश तिवारी, प्रदीप तिवारी, मुकेश तिवारी, विनोद तिवारी, सचिन द्विवेदी, नरोत्तम दुबे, आलोक शर्मा, संदीप दुबे, अमित दुबे, राम गोपाल दुबे, रविंद्र तिवारी, विनीत दुबे, गोपी कृष्ण तिवारी सहित अन्य लोगों ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि एकता कॉलोनी खैरापलारी निवासी उमा प्रसाद ठाकुर पिता फूलचंद ठाकुर ने धार्मिक आस्थाओं पर कुठाराघात करते हुए सामाजिक सौहार्द बिगड़ते हुए लोगों में वैमनस्यता पैदा करते हुए सोशल मीडिया में ब्राह्मणों व ब्राह्मण समाज के खिलाफ अनुचित पोस्ट डाली है। जिसके चलते उचित दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग सभी ने की है।
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उमा प्रसाद ठाकुर द्वारा ब्राह्मण समाज के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक लेख सोशल मीडिया पर डाला जाता है। साथ ही उक्त व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ तरह-तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिसके कारण सर्व ब्राह्मण समाज को मानसिक आघात पहुंचा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इनके दुष्प्रचार से सामाजिक समरसता पर असर पड़ रहा है। उक्त व्यक्ति पर आवश्यक कार्यवाही कर समाज का स्वाभिमान एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।




— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।