भाजपा मंडल अध्यक्ष को हटाने से नाराज कार्यकर्ता

सिवनी। भाजपा में अब गुटबाजी सामने आ रही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष द्वारा मंडल अध्यक्ष को निकालकर अन्य किसी और को पद का दायित्व दिए जाने से लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता नाराज हैं।

लखनवाडा भाजपा मंडल अध्यक्ष नितेंद्र गुड्डू बघेल को बिना बताए पद से अलग कर दिया गया है। कातलबोडी में मंगलवार को भाजपा के अनेक कार्यकर्ता नितेंद्र गुड्डू बघेल को हटाए जाने के विरोध में एकजुट होकर बैठे। इस मामले में लखनवाड़ा भाजपा पार्टी से जुड़े कोषाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि हमारे साथी मंडल अध्यक्ष को बिना नोटिस दिए पद से हटा दिया गया है। इससे हम सब नाराज हैं, वहीं उन्होंने कहा कि जो कभी किसी बैठक में नहीं गया। उन्हें पद दिया गया है जो अनुचित है। नितेंद्र गुड्डू का काम अच्छा है उन्हें ही मंडल अध्यक्ष बनाया जाए।

वही इस मामले में मंडल अध्यक्ष नितेंद्र गुड्डू बघेल का कहना है कि अचानक बिना कारण, बिना लेटर दिए पद से अलग कर दिया गया है। इसकी सूचना हमें सोशल मीडिया के माध्यम से दिया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा इस प्रकार के कार्य किए जाने से हम सब नाराज हैं। हमें निकाले जाने की जारी नोटिस दिखाया जाए।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *