सार्थक एप के विरोध में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, सौंपा ज्ञापन

सिवनी। सरकारी अस्पतालों में ड्यूटी देने वाले डॉक्टर को अब सार्थक ऐप के जरिए अपनी अटेंडेंस देनी होगी। उनके आने जाने का टाइम इस ऐप के माध्यम से अपलोड होगा। इसी बात का डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी विरोध कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अवनेश ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर्स ने सीएमएचओ डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं सिविल सर्जन डॉ. विनोद नावकर को ज्ञापन देकर इस ऐप को प्रतिबंधित करने की मांग की है।

डॉक्टर्स का कहना है कि वह 24 घंटे भी सेवाएं देते हैं। वह अपने तय समय पर ड्यूटी पर पहुंचते हैं। उनके काम करने के कोई घंटे निर्धारित नहीं है। जब अस्पताल में उनकी जरूरत होती है वह पहुंच जाते हैं। सार्थक ऐप के माध्यम से उनके आने और जाने का टाइम निर्धारित होगा। यदि वह सुबह ड्यूटी पर पहुंचते हैं और ड्यूटी टाइम पूरा करने के बाद अगर वह चेकआउट कर जाते हैं और रात में कोई इमरजेंसी आती है तो क्या? वह अपनी ड्यूटी देने नहीं आएंगे। जब वह आवश्यक सेवा देने अस्पताल आएंगे उस समय उनका चेक इन नहीं होगा। यह इस तरह की अवस्था है।

इस सरकार को तत्काल इसे बंद कर देना चाहिए।डाक्टरों का कहना है, कि वो सभी 24 घंटे ड्यूटी देते हैं। जब जरूरत होती है तब अस्पताल में मरीजों के लिए मौजूद होते हैं। दूसरी बात यह है कि यह नियम केवल स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर पर ही लागू किया जा रहा है। यदि सरकार इतनी पारदर्शिता चाहती है, तो मध्य प्रदेश के सभी कर्मचारी अधिकारियों के लिए यह व्यवस्था होनी चाहिए। इसी बात का विरोध कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी अवनेश ठाकुर ने बताया किसंचालनालय के पत्र क्रमांक / अ०प्र० / सेल – 3 / 2022 / 2032 भोपाल दिनॉक 29.12.2022 के माध्यम से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों की 1 जनवरी 2023 से सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन द्वारा अभी लिया गया यह निर्णय अधिकारी कर्मचारियों के हित में नहीं है, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के दृष्टिगत् इसमें विभिन्न प्रकार की विसंगतियाँ हैं, जिसके कारण ऐप के माध्यम उपस्थिति दर्ज करने में अधिकारी कर्मचारियों के अनेक प्रकार की कठिनाईयाँ आने की संभावना है। क्योकि वर्तमान में विभाग में विभिन्न स्तर पर बहुत से पद रिक्त हैं, मैदानी कर्मचारियों के पास दो-दो स्थानों का प्रभार है, जिन्हे रोष्टर के अनुसार प्रभार के संस्था के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में अलग अलग स्थल पर कार्य करना होता है, शासन द्वारा समय-समय पर आयोजित होने वाले विभिन्न अभियान, मेला, शिविरों में वी.आई.पी. ड्यूटी में कर्मचारियों को जिले के अन्यत्र स्थलों पर सेवाऐं देने जाना होता है, ऐसी परिस्थितियों में निर्धारित समय पर निर्धारित मुख्यालय स्तर पर ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराया जाने में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को बहुत अधिक कठिनाई होगी।

ऐप के माध्यम से उपस्थिति में अनेक प्रकार की और कठिनाईयाँ होने की संभावना है। सिवनी जिले के स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विभिन्न संगठनों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से एक मतैन निर्णय लिया है, कि उपरोक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत् सिवनी में कोई भी अधिकारी / कर्मचारी न तो अपने मोबाईल में सार्थक ऐप डाउनलोड करेगा, और ना ही ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराऐंगें ।इस विषय का ज्ञापन तैयार कर दिनॉक 07.01.2023 को विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल को संयुक्त ज्ञापन विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी / सिविल सर्जन महोदय के माध्यम से प्रेषित किया गया है। यदि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसमें विचार कर कोई निर्णय नहीं लिया जाता है, तो कर्मचारियों द्वारा इनके विरोध में आन्दोलन करने वाध्य होना पडेगा।

इस अवसर पर निम्नानुसार संगठनों के पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी / कर्मचारियों की उपस्थिति रही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जी. एस. बघेल, प्रांतीय संगठन सचिव श्री प्रद्धयुम्न चतुर्वेदी, सभी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणों में श्री एल. डी. राहंगडाले, चिकित्सक संगठन के डॉ० दीपक अग्निहोत्री, नर्सिग एशोसिएशन से श्रीमति, एच. नागा, लैब टैक्नीशियन संघ से संतोष डहेरिया, फार्मासिस्ट एशोशिएशन से श्री एल.धकाटे, सुदेश दुबे, अमित मिश्रा,डॉ.पी सूर्या,डॉ. श्रीकृष्ण सुरोठिया,डॉ. योगेश अग्रवाल,डॉ.लोकेश चौहान,डॉ. विनोद दहायत,डॉ.हर्षलता परते,डॉ.दीपक अग्निहोत्रि,डॉ.टी.आर.बांद्रे,डॉ.मनीषा सिरसाम, प्रतुल सोनी,महेन्द्र डहरवाल,कटरे,जितेन्द्र टेम्भरे,सुदेश दुबे,मुकेश ठाकुर,अमित मिश्रा,अमित मोदी,एम सेमुयल,सी खान,एम चौबे,प्राची सुनहेरे जिला चिकित्सालय के चिकित्सको,कर्मचारियों सहित छपारा बरघाट,गोपालगंज के स्टाफ की उपस्थिति रही।

 — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *