test
Breaking
1 Jun 2026, Mon

बिजली के तार चुराने वाले चोर गिरफ्तार

https://youtube.com/watch?v=fzgvdaF9Vz4&si=EnSIkaIECMiOmarE

सिवनी। धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामखेरी में खेतों में लगी फसल की सिंचाई के लिए बिजली के तारों की चोरी का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित किसान द्वारा शिकायत किए जाने पर धनोरा पुलिस ने कायमी करते हुए गांव रामखेरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रामखेरी निवासी अंकित पिता कामता राय ने बताया कि सिंचाई कार्य के लिए बिजली के 4 बंडल खेत से चोरी हो गए थे। इस मामले में धनोरा थाने में लिखित शिकायत की गई। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और नहर व आरोपितो के खेत में रखे तार बरामद किया।

किसान अंकित राय गांव रामखेरी निवासी ने गांव के 3 लोगों पर तार चोरी का आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के विजय राय पिता लक्मी राय, प्रदुम राय पिता ओमकार राय व निरुतम काकोडिया पिता धूंधी ककोडिया ने तार चुराया था जिसे उन्होंने अपने खेत मे रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर चोरी के तार को बरामद किया। तीनो के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय पेश किया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *