test
Breaking
3 Jun 2026, Wed

डूंडासिवनी, केवलारी, घंसौर, धनोरा में आज मिले कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 1367, 47 एक्टिव केस

सिवनी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि केवलारी नगरीय क्षेत्र में 1, घंसौर के ग्राम बरेला में 1, धनौरा के ग्राम मोहगांव में 1 तथा डूण्डासिवनी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज सहित कुल 4 नये पॉजिटिव केस मिले है। वही 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 43039 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1367 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1310 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 47 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 42 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *