जिला न्यायालय परिसर सिवनी में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

सिवनी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 26 नवम्बर 2022 को प्रातः 10ः30 बजे संविधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् मनोज कुमार श्रीवास्तव प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में जिला न्यायालय सिवनी के झण्डा वंदन स्थल में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया।

श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिवनी द्वारा संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया तथा उपस्थित सभी न्यायाधीशगणों व कर्मचारीगणों द्वारा उनका अनुसरण करते हुये उद्देशिका का दोहराव किया गया।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय सिवनी से श्रीमती किरण सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सिवनी, श्री विकास शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी, श्री के0एम0 अहमद, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सिवनी, श्री सुनील कुमार मिश्र, चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सिवनी, श्री तेज प्रताप सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवनी, श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार/न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी, डॉ0 श्रीमती संगीता पी0 बर्वे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी, सुश्री रंजना डोडवे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिवनी, श्रीमती दीपिका तारन, जिला विधिक सहायता अधिकारी सिवनी तथा जिला न्यायालय सिवनी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी के तृतीय तथा चतुर्थ कर्मचारीगण उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *