सिवनी। ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज आज जैतसीय प्रवास पर ग्राम जैतपुर में विराजमान है। मंगलवार 22 नवम्बर को दोपहर 2 बजे से महाराज जी की धर्म सभा जैतपुर ग्राम के दादू मोहल्ला प्रांगण में आयोजित की गई है।
इस धर्म सभा मे मौनी दादा आश्रम के संत बलवंतानंद जी, गुरुधाम दीघोरी के ब्रह्मचारी रमेशानन्द जी, बाला भवानी आश्रम गणेशगंज के ब्रह्मचारी राघवानंद जी, गीता पराभक्ति मंडल के अध्यक्ष सनत कुमार जी उपाध्याय, मातृधाम कातलबोड़ी आश्रम के धर्मवीर अजित तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।