test
Breaking
5 Jun 2026, Fri

लखनादौन : कल के आंदोलन में पुलिस समेत कई घायल, मामला पंजीबद्ध

https://youtu.be/HJjBbS4Jbx0

सिवनी। जिले के लखनादौन में बीती देर रात तक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने एनएच 44 पर चक्का जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। इस दौरान गोगपा के कार्यकर्ताओं और कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोट आई हैं। सभी घायलों का लखनादौन के अस्पताल में उपचार किया गया।

बता दें कि करीब डेढ़ महीने पहले विक्की कहार की लखनादौन सिविल अस्पताल में हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप अस्पताल के ही गार्ड संतोष धुर्वे पर लगा है। वे आदिवासी समाज से है। आदिवासी समाज और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि संतोष धुर्वे बेकसूर है असली आरोपी कोई और है। असली आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कल धरना प्रदर्शन किया और रैली निकाली। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए और पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

एसपी रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पथराव को लेकर करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पथराव में शामिल अन्य लोगों को पहचान कर और मामला दर्ज करेगी।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *