Breaking
21 Dec 2025, Sun

भाजपा का उद्देश्य अनुसूचित वर्ग के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का मिले लाभ : सूद

https://youtu.be/eiJsQ7COTA0

सिवनी। भारतीय जनता पार्टी के साथ अनुसूचित वर्ग ज्यादा से ज्यादा जुड़े और जो अनुसूचित जाति के कल्याणकारी योजनाएं भारत सरकार की हैं इसका लाभ उन्हें मिल सके इसके लिए वे समय-समय पर उनके पास जाते हैं।

भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें अनुसूचित वर्ग का विकास हो उसके लिए विकासशील योजनाएं बनाई गई है। जिससे अनुसूचित वर्ग का समुचित विकास हो। उक्त आशय की बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय सह प्रभारी अनिल सूद ने शुक्रवार को बारापत्थर क्षेत्र स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। इस मौके पर मध्य प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जबलपुर संभाग के प्रभारी विष्णु भारती ने भी अपनी बात रखी।

अनिल सूद ने आगे कहा कि भाजपा पार्टी ने अनुसूचित वर्ग से राष्ट्रपति, राज्यपाल, सांसद आदि उच्च पदों पर आसीन कराए हैं। अनुसूचित वर्ग के लोग भाजपा को वोट देते हैं इस वर्ग के लोग तेजी से भारतीय जनता पार्टी में जोड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत को शक्तिशाली देशों की श्रृंखला में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस ने सत्तर साल देश पर हुकूमत करने कर बाद भी वह नहीं किया जो भाजपा की सरकार ने कर दिखाया। एनआरसी-सीएए, तीन तलाक कानून, राम मंदिर निर्माण के बाद अब जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य किया है। किसान को फसल का उचित दाम, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान, व्यापारियों को सुरक्षा और गरीबों को न्याय दिया गया है। अनिल सूद ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

इस मौके पर अजय डागोरिया, सुजीत जैन, प्रेम तिवारी, राजेश त्रिवेदी, श्री डेहरिया, श्री बेलवंशी, मनोज मर्दन त्रिवेदी आदि मौजूद थे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *