test
Breaking
5 Jun 2026, Fri

गणेशगंज : सड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सनसनी

सिवनी। लखनादौन थाना अंतर्गत ग्राम गणेशगंज के बाय पास तिराहा पंचवटी ढाबा के नज़दीक शुक्रवार को गणेशगंज निवासी अनिल बंशकार पिता राधेश्याम बंशकार उम्र लगभग 30 वर्ष का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शुक्रवार सुबह उक्त सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण जन तथा परिवार मोके पर भारी संख्या बल में एकत्रित हुए। वहीं डायल 100 थाना लखनादौन तथा एम्बूलैंस 1033 को ख़बर दी गई जो कि कुछ ही देर बाद मोके पर उपस्थित हुए।

थाना लखनादौन प्रभारी मनोज गुप्ता की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर मर्ग कायम किया गया। वहीं जांच विवेचना में लिया गया है। संपूर्ण जांच उपरांत थाना लखनादौन द्वारा उपरोक्त मिलें शव का खुलासा किया जाएगा कि सड़क दुर्घटना से मृत्यु हुई है या किसी ने अनिल की हत्या कर शव रास्ते में डाल दिया। शव मिलने से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है तो गांव में उक्त घटना सुनकर शोक व्याप्त है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *