test
Breaking
5 Jun 2026, Fri

हर्षोल्लास के साथ खाटू वाले श्याम बाबा का मनाया जन्मोत्सव

https://youtu.be/Ba1WLvHDP-g

सिवनी। खाटू वाले श्याम बाबा (भगवान श्री कृष्ण जी का अवतार) के जन्मोत्सव पर, श्री श्याम परिवार समिति द्वारा निशान यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा शुक्रवार को दोपहर 3 बजे राममंदिर से गिरिजाकुंड चौक से मठ रोड, मठ रोड से छिंदवाडा चौक से होते हुए नागपुर रोड स्थित निर्माणाधीन श्याम मंदिर, आरेंज सिटी कालोनी तक पहुँची। इस यात्रा में श्याम भक्तगण यात्रा में पैदल निकले। रथ में श्याम बाबा की मूर्ति के साथ भव्य यात्रा का भक्तो द्वारा जगह-जगह पर पूजा अर्चना किया गया व फूलों की वर्षा की गई।

निशान यात्रा में शामिल भक्तजनो का अनेक स्थानों पर स्वागत सत्कार किया गया। यात्रा के समापन पर निर्माणाधीन श्याम मंदिर, स्थल पर 1100 दीप प्रज्वलन कर धूमधाम जन्मोत्सव मनाया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *