test
Breaking
19 Jun 2026, Fri

जिले के विद्यार्थियों ने संभाग स्तरीय कालिदास समारोह प्रतियोगिता में मारी बाजी

https://youtu.be/85EIrFNlZTs

कालिदास समारोह 2022 के अंतर्गत जबलपुर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिला सिवनी श्लोक पाठ में प्रथम, एव संस्कृत नृत्य नाटिका द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सिवनी। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग के अंतर्गत संभाग स्तरीय कालिदास समारोह 2022 में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन जबलपुर उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया जिसमें श्लोक पाठ में सिवनी जिले की टीम से यसवनी सिसोदिया हाई स्कूल लखन वाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वरिष्ठ वर्ग से नृत्य नाटिका में मानसी बघेल उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी एवं उनके साथियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमान जीएस बघेल, एसएस कुमरे सहायक संचालक एवं नोडल अधिकारी एम के गौतम प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी एपीसी विपनेश जैन के मार्गदर्शन में सुनील तिवारी जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी एवं वरिष्ठ व्याख्याता एस सी सिंह, बोर्ड समन्वयक पीपी पांडेय संस्कृत विभाग से अनन्त मिश्र, हीरालाल सनोडिया,एन पी दुबे संगीत शिक्षक ,रामकेश दुबे, श्रीमती मोनिका डहेरिया सतत प्रयास से जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई।जिले की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन द्वारा शुभकामनाएं दीं गई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *