Breaking
22 Dec 2025, Mon

लखनादौन में मीना गोल्हानी बनी नगर परिषद अध्यक्ष, विजुषा राजपूत बनाई गई उपाध्यक्ष

https://youtu.be/mDcbc-6i2Kc

सिवनी। निर्दलीय के सर पर सजा अध्यक्ष का ताज:- लखनादौन के 15 में से 07 वार्डो में निर्दलियो ने चुनाव जीतकर कब्जा जमा लिया था। जबकि 06 वार्डो से भाजपा के पार्षद जीते हैं। वहीं कांग्रेस के मात्र दो पार्षद ही चुने गये। जिसके बाद लखनादौन नगर परिषद में नगर सरकार बनाने के लिए जोड़ तोड़ चल रही थी।आज लखनादौन नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का फैसला हो गया। जिसमे निर्दलीय प्रत्याशी मीना गोल्हानी अध्यक्ष चुनी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विजुषा राजपूत को चुना गया।

निर्दलीयों को एकजुटता का मिला फायदा:- नगर सरकार चुनने में सभी निर्दलीय एकजुट दिखे। जिसका उन्हें फायदा मिला।

इन निर्दलीयों ने जीता था पार्षद चुनाव:- लखनादौन नगर परिषद में जिन निर्दलीय महिलाओ ने चुनाव जीता है। उनमें वार्ड क्र. 04 से विजुसा प्रदीप राजपूत, वार्ड क्र. 09 से अनीता संदीप जैन, वार्ड क्र. 10 से श्रीमती वर्षा विनोद जैन, वार्ड क्र. 12 से श्रीमती मीना गोल्हानी। इनके अलावा जिन निर्दलियो ने जीत दर्ज कराई है। उनमें वार्ड क्र. 02 से सीताराम, वार्ड क्र. 08 संजय शुक्ला, वार्ड क्र. 15 से जिनेश बकोड़े शामिल है।

नगर सरकार के लिए सभी लगा रहे थे जुगत:- 15 सदस्यी नगर परिषद में इस बार 10 महिला सदस्यों का प्रतिनिधित्व है। और न.प.अध्यक्ष पद भी अनारक्षित महिला के लिए सुरक्षित होने के चलते महिला अध्यक्ष चुनी गई। लखनादौन नगर परिषद में एक ऐसा भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहाँ निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद अब अध्यक्ष पद में जीत हासिल करने वाली मीना गोल्हानी को भाजपा अपना बता रही है। और सोशल मीडिया में भाजपा के नेता श्रेय लेते दिखाई देने लगे।

इनके बीच हुआ चुनाव:- आज नगर परिषद लखनादौन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष वार्ड क्र. 05 से चुनाव जीती मंजू किशन साहू प्रत्याशी थी। जबकि वार्ड क्र. 12 से निर्दलीय चुनाव जीती श्रीमती मीना गोल्हानी मैदान में थी। जहां निर्दलीय मीना गोल्हानी को जीत मिली।

लॉटरी से हुआ उपाध्यक्ष का फैसला:- नगर परिषद लखनादौन में उपाध्यक्ष के पद पर भी महिला पार्षद काबिज हुई। बताया जाता है कि नगर परिषद उपाध्यक्ष के लिए वार्ड क्र. 2 के पार्षद सीताराम चौकसे एवं वार्ड क्र. 04 की पार्षद श्रीमती विजुषा प्रदीप राजपूत मैदान में थे। दोनो ही प्रत्याशियो को 07-07 वोट मिले थे जबकि एक वोट निरस्त हो गया था। बाद में विजुषा प्रदीप राजपूत को लॉटरी से विजयी घोषित किया गया।

निर्दलीय की जीत से भाजपा में खुशी:- बताया जाता है कि चुनाव जीतने के बाद मीना गोल्हानी पुन: भारतीय जनता पार्टी के नेता के साथ नजर आई। और भाजपा के नेता इस जीत का श्रेय लेने लगे।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *