test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

नन्हीं पोतियों ने दी दादी को मुखाग्नि

सिवनी। यादव समाज के जाने माने और हमेशा समाज में आगे आकर समाज के प्रति निस्वार्थ रूप से अपनी सेवाएं देने और समाज को हमेशा अच्छे दिशा में लाने के लिए हर तरह प्रयास करने वाले और समाज के संगठन मैं रह कर अपनी सेवाएं देने वाले स्वर्गीय गोपी यादव की माता कृष्णाबाई का निधन पूरे यादव समाज में शोक की लहर दिखाई दिया। पिछले वर्ष करोना काल में कृष्णाबाई के पति और बेटा एक साथ चल बसे थे जिनकी दो पोतिया है।

जिनका अंतिम संस्कार कटंगी रोड शहीद वार्ड निवासी मीनाक्षी 8 वर्षीय और वंशिका 10 वर्षीय दोनों पोतियों ने मुखाग्नि देकर अपने पिता का फर्ज निभाया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

लगभग 80 वर्षीय कृष्णाबाई यादव जो कि शिक्षक के रूप में जिले में अन्य स्कूलों में सेवा देने वाली आज पूरे परिवार को छोड़कर चली गई है। ज्ञात होगा कि विगत कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी जिसका उपचार निजी हॉस्पिटल में निरंतर चल रहा था। विगत दिनों अचानक अटैक आने से हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *